Uday Chopra Birthday: अपना  51वां जन्मदिन मना रहे हैं उदय, जाने क्यों छोड़कर चली गई इनकी होने वाली पत्नी? 

सुपर स्टार Uday Chopra फिल्म इंडस्टरी में हिंदी फिल्मो के अभिनेता है। उदय ने अपने करियर की शुरुआत फिल्मो से की। उदय की मोहब्‍बतें’ फिल्म सुपरहिट हुई। इसके बाद फिल्‍म ‘मेरे यार की शादी है’ और धूम फिल्मो में काम करने के बाद उनके चार्मिग कैरेक्‍टर के लोग फैन हो गए। 

लेकिन इसके बाद उदय की कोई भी फिल्म ज्यादा हिट नहीं हुई। और इसके बाद उन्‍होंने कुछ इधर उधर काम किया, लेकिन लीड रोल वाली फिल्‍में उन्‍हें एक भी नहीं मिली।

Whatsapp Group Join

फिर ऐसा हुआ की वो डीप डिप्रेशन में चले गए। और सोशल मीडिया पर एक बार उदय ने अपनी खुदखुशी की बात कह दी थी। आज उदय अपना 51वां जन्मदिन मना रहे है। आज इस पोस्ट में आपको “uday chopra” के बारे ने पूरी जानकारी देने वाले है। 

कौन है Uday Chopra?

उदय राज चोपड़ा हिंदी फिल्मो के अभिनेता है। उदय का जन्म 05 जनवरी 1973 में बॉम्बे में हुआ था। उनके पिता फिल्म निर्माता यश चोपड़ा है। और उनकी माता का नाम पामेला चोपड़ा है। वह यश और पामेला के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम आदित्य चोपड़ा हैं। जो भारतीय फिल्म  निर्माता अभिनेता, निर्देशक और पटकथा लेखक हैं।

उदय चोपड़ा का बर्थडे 

उदय चोपडा आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे है। उनका जन्म 05 जनवरी 1973 को हुआ था। उनके फैंस और  रिलेटिव्स ट्विटर पर उनके बर्थडे पर उनको बधाई दे रहे है। और उदय ट्विटर पर सबका बहुत धन्यवाद कर रहे है। 

उदय चोपड़ा की ऐज एंड हाइट 

  • उदय चोपड़ा की उम्र 51 साल है। 
  • उनकी हाइट 5 फुट 7 इंच है। 

उदय चोपड़ा ने ट्विटर पर शेयर की थी एक पोस्ट 

Uday Chopra कुछ साल पहले बहुत अधिक डिप्रेशन में चले गए थे। और उन्‍होंने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर की और कहा था कि मैं ठीक नहीं हूँ। उन्‍होंने यह भी लिखा कि खुद को बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं। फिर भी कामयाब नहीं हो पा रहे। उसके बाद कुछ घंटों के लिए उन्‍होंने अपना ट्विटर अकाउंट डी एक्टिवेट कर दिया था।  

यह भी पढ़ें:- Twinkle Khanna Birthday: अक्षय कुमार ने जन्मदिन के अवसर पर डाली  ट्विंकल खन्ना के लिए पोस्ट, “मेरे हल्क लंबे समय तक जीवित रहें!’     

फिर उन्होंने लिखा था कि सुसाइड करने का यह एक अच्छा ऑप्शन है और जल्दी ही ऐसा कुछ कर सकते है। लेकिन बाद में उन्‍होंने इस पोस्‍ट पर सफाई देते हुए एक नया पोस्ट किया था।और लिखा था कि मैं बिल्कुल ठीक हूं, यह सिर्फ एक मजाक था। मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का बहुत धन्यवाद। 

धूम 2’ के बाद सालो तक नहीं मिला फिल्मों में काम 

Uday Chopra की साल 2006 में फिल्म ‘धूम 2’ रिलीज हुई। और इसके बाद उदय को करीब 7 साल तक कोई भी फिल्‍म रिलीज नहीं हुई। इस वजह से वे डीप डिप्रेशन में चले गए थे। उसके बाद साल 2013 मे धूम 3 रिलीज हुई थी। इसमें वे नजर आए लेकिन इसके बाद उनकी अब तक कोई फिल्‍म रिलीज नहीं हुई। 

जाने उदय चोपड़ा का रिलेशनशिप: उदय चोपड़ा की पत्नी

Uday Chopra कई सालों तक एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के साथ रिलेशनशिप में थे। और दोनों ने एक दूसरे को कई साल तक डेट किया। उनके परिवार वालो ने भी शादी के लिए हाँ कर दी थी। और कहा जाता है कि नरगिस जल्‍द ही शादी की तारीख बताने वाली थीं लेकिन अचानक से उदय ने शादी से इनकार कर दिया था। इस बात का सदमा नरगिस पर भी पड़ा था। और वे मुंबई छोड़कर विदेश चली गई थीं।  

अब क्या काम करते है उदय चोपड़ा 

आपको बता दे की साल 2012 में उदय चोपड़ा में अपनी कंपनी योमिक शुरू की। इसके अलावा वे यशराज फिल्म्स के मैनेजर भी हैं। साल 2014 में उन्‍होंने हॉलीवुड के लिए ‘ग्रेस ऑफ मोनाको’ और ‘द लॉन्गेस्ट वीक’ फिल्म को प्रोड्यूस किया।

Uday Chopra ने यशराज फिल्म्स बैनर के तहत अपने पिता और भाई की कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। उदय वाईआरएफ एंटरटेनमेंट के सीईओ और यशराज फिल्म्स के प्रबंधक हैं। उनके साथ उनकी मां पामेला चोपड़ा और उनके भाई आदित्य चोपड़ा हैं। जो कंपनी के मालिक हैं।

यह भी पढ़ें: Anjali Arora की वायरल हुई वीडियो, मुनव्वर को कह रही हैं आई लव यू , जाने सारी सच्चाई

उदय चोपड़ा नेटवर्थ 

एक्टर Uday Chopra भले ही आज फिल्मों से दूर हैं लेकिन वो शाही जिंदगी जीते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उदय चोपड़ा 40 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। एक्टर की सालाना कमाई 5 करोड़ रुपए हैं। इतना ही नहीं बताया जाता है कि उनके पास लग्जरी और महंगी कारें भी हैं। 

एक्टिंग के अलावा अगर उदय चोपड़ा के पैसे कमाने के जरिए के बारे में बात की जाए तो वो यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। वो भाई आदित्य के साथ मिलकर काम करते हैं। यहां से वो अच्छी खासी कमाई करते हैं।

आज इस पोस्ट में आपको “Uday Chopra” के बारे में पूरी जानकारी दे दी है। आशा करते है। आपको पूरी जानकारी पसंद आई होगी। 

Whatsapp Group Join
Share your love
Preeti
Preeti

Hi! My name is Preeti . I have 1.5 year experience in Hindi content writing. I specialize in writing articles on release dates, news, technology and entertainment.

Articles: 77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *