Pomegranate Benefits: 1 अनार में छिपा है इतना सारा पोषण शरीर में खून बढ़ाने के साथ और भी कई समस्याओं में लाभकारी

Eating Pomegranate Benefits: आहार में फलों-सब्जियों को शामिल करना सेहत (Health Benefits) के लिए बहुत लाभकारी माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इन्हें फलों-सब्जियों का रोजाना सेवन करना चाहिए। ताजे मौसमी फल शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों के साथ साथ कई विटामिन्स और मिनरल्स की आसानी से पूर्ति कर सकते हैं। शोधकर्ताओं ने बताया, अनार का सेवन करना बहुत लाभकारी होता है, अनार लो कैलोरी होने के साथ साथ हाई फाइबर, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है| जो आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को नियमित रूप से अनार का सेवन जरूर करना चाहिए, ये एंटीऑक्सीडेंट का स्रोत भी है जो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में भी लाभकारी है। एनीमिया के झुंज रहे लोगों के लिए भी ये फायदेमंद फल है।

आइए इस आर्टिकल में जानते हैं अनार किस प्रकार से हमारी सेहत के लिए लाभकारी है?

अनार का जूस पीने के लाभ: Pomegranate Benefits

Whatsapp Group Join

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है ये फल

अनार, कई प्रकार से भरपूर पोषक तत्वों वाला फल है, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इसे सेहत के लिए बहुत लाभकारी बना देते है। एंटीऑक्सीडेंट (Antioxidants) , ऐसे यौगिक हैं जो आपके शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करता है। अनार जैसे फलों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बीमारी को रोकने में आपके लिए फायदेमंद है, इससे कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

दूर होती है इंफ्लामेशन की समस्या

अनार में एंटी-इंफ्लामेटरी (Anti-inflammatory properties) धातु का सम्मेलन पाया  जाता है जो शरीर में सूजन को कम करने में लाभदायक है। क्रोनिक इंफ्लामेशन की समस्या को हृदय रोग, टाइप-2 डायबिटीज और कैंसर जैसी कई अन्य गंभीर बीमारियों का कारक माना जाता है। अनार खाने से इन समस्या को रोकने में भी लाभ मिलता है। 

Benefits of Pomegranate

कैंसर रोधी गुण

शोध में पाया गया है कि अनार में मौजूद विभिन धातुओं का सम्मेलन कैंसर रोधी गुणों (Anti-cancer properties) वाला होता है।कई किये गए अनुसंधान में यह भी पाया गया है कि अनार लिवर कैंसर के शुरुआती चरण में ट्यूमर के विकास को धीमा करने में मदद करता है। एक अन्य शोध के अनुसार, अनार का अर्क प्रोस्टेट कैंसर में भी लाभदायक है। यानी इसका सेवन आपको कई जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा दे सकता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए लाभ

अनार जैसे पॉलीफेनोलिक धातु से भरपूर है जो हृदय स्वास्थ्य (Heart health) को लाभ पहुंचता है। हृदय रोग से पीड़ित लोगों पर किए गए अध्ययन में, अनार का रस पीने से सीने में दर्द की आवृत्ति कम हो गई है। शोधकर्ताओं का मानना है कि यह शरीर में खून की मात्रा को भी बढ़ाता है, ऐसे में इसका सेवन करना बहुत लाभकारी होता है।

यह भी पढ़े – Anjeer Health Benefits: हार्ट हेल्थ से लेकर इम्यूनिटी के लिए बेस्ट है अंजीर, रोज खाने से मिलते हैं 5 फायदे

यह भी पढ़े – Omega-3 Rich Foods: वेजिटेरियन्स के लिए ओमेगा-3 का बढ़िया सोर्स हैं ये फूड

Whatsapp Group Join
Share your love
Neha Aggarwwal
Neha Aggarwwal
Articles: 71

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *