Bollywood Couples Get Married in 2024: ये सितारे करने वाले हैं 2024 में शादी।  

Bollywood Couples Get Married in 2024: इस साल 2023 में बहुत से बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बांध चुके हैं। जिनमे परिणीति चोपड़ा, कियारा अडवाणी, और रणदीप हुड्डा जैसे आदि सितारे शामिल हैं। अब आने वाले साल 2024 में भी आपको बॉलीवुड सितारों की शादी की खबर मिलेगी। जी हाँ, 2024 में बहुत से सितारे शादी के बंधन में बांधने जा रहे हैं। ये वो  सितारे हैं जो काफी समय से अपने होने वाले लाइफ पार्टनर के साथ रह रहे थे।

आज की इस पोस्ट में हम आपको “Bollywood Couples Get Married in 2024” यानि उन बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आने वाले साल 2024 में शादी करने जा रहे हैं।  

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा कर सकते हैं जल्द शादी 

Whatsapp Group Join

सबसे पहले बात करते है तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की, ये दोनों सितारे बागी 3 और मिर्जापुर जैसी सीरीज में काम कर चुके हैं। इन दोनों की डेटिंग की खबरे सोशल मीडिया पर जमकर हो रही हैं। दोनों को अकसर बहुत सी जगह पर एक साथ देखा गया हैं। आपको बता दे की तमन्ना भाटिया ने अभी तक अपने और विजय वर्मा के रिश्ते को लेकर कुछ भी कन्फर्म नहीं किया हैं।  

परन्तु तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा को फोटोस और वीडियो में बहुत बार साथ में देखा गया हैं। जिसके तहत बहुत से सोशल मीडिया पर इनकी शादी के बारे में चर्चा हो रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा हैं की ये दोनों बहुत जल्द 2024 में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- Poonam Gupta Success Story: रद्दी से शुरू किया 800 करोड़ का बिज़नस

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह: Bollywood Couples Get Married in 2024 

आपको बता दे की जैकी भगनानी एक डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। इससे पहले ये कई मूवीज में भी काम कर चुके हैं। अगर बात करे रकुल प्रीत सिंह की तो इन्होने कई जाने माने बॉलीवुड सितारों के साथ मूवी में काम कर अपनी एक्टिंग से लोगो को दीवाना किया हैं। लम्बे समय से इन दोनों की रिलेशन की न्यूज़ सुर्खियों में आ रही हैं।  

इन दोनों को बहुत बार अवॉर्ड फंक्शन में भी एक साथ देखा गया हैं। अपने एक इंटरव्यू के दौरान रकुल ने बताया की हम दोनों पड़ोसी थे। परन्तु कभी भी हमारी एक दूसरे के साथ बात नहीं हुई थी। जब भारत में लॉकडाउन शुरू हुआ, तभी हम दोनों की बातें शुरू हुई थी। और हम दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई।  

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर की बढ़ रही हैं नजदीकियां 

अकसर कई सारे अवॉर्ड फंक्शन और वेकेशन ट्रिप पर अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ देखा गया हैं। इन दोनों की केमिस्ट्री को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा हैं की शायद ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। 

अभी तक इन दोनों को साथ तो बहुत बार देखा गया हैं परन्तु दोनों ने अपने रिश्ते को कन्फर्म नहीं किया हैं। परन्तु इनकी बढ़ती नजदीकियों को देखकर लगता हैं की ये दोनों रिश्ते के बंधन में जल्द ही बांधने वाले हैं। शायद अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर साल 2024 में अपने फैंस को शादी की न्यूज़ दे सकते हैं।  

इरा खान और नुपुर शिखारे सगाई के बाद कर सकते हैं 2024 में शादी 

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इरा खान फेमस बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की बेटी हैं। इरा खान काफी समय से अपने बॉयफ्रैंड नुपुर शिखारे के साथ रिलेशन में थी। और इन दोनों ने 18 नवंबर, 2022 को सगाई की थी। इरा खान और उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखारे साल 2020 से ही एक दूसरे के साथ है।  

यह भी पढ़ें:- Dunki Box Office Collection: पठान’ और ‘जवान’ से पीछे छूटी शाहरुख की तीसरी फिल्म, क्या तोड़ पाएगी रिकॉर्ड?

बोलीवूड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ ने 2021 में रिलीज़ हुई तेलुगु फिल्म ‘महा समुद्रम’ में एक साथ काम किया था। तब से इन दोनों को साथ में ही देखा जा रहा हैं। ये जोड़ी 2023 में सबसे ज्यादा चर्चित रही हैं। दोनों साथ में सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डालते हैं। 

आपको बता दे की अदिति राव हैदरी सिद्धार्थ से 7 साल छोटी हैं। हाल ही में हुए फेस्टिवल इवेंट में भी दोनों को साथ में मॉडलिंग करते देखा गया हैं। जिसके आधार पर लगता है की ये दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इन दोनों की शादी की अच्छी खबर भी शायद हमे 2024 में सुनने को मिल सकती हैं।

जाने अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की शादी की डेट 

अरमान मलिक एक फेमस सिंगर हैं। जबकि आशना श्रॉफ एक यूट्यूबर, ब्लॉगर, सोशल मीडिया सेलिब्रेटी हैं। 22 अक्टूबर 2023 को अरमान मलिक और उनकी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ ने अपनी सगाई की अनाउंसमेंट की थी। ये कपल एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे। ये दोनों 2019 से एक साथ हैं। अब ये दोनों 2024 में शादी कर सकते हैं।

अभी तक दोनों में अपनी शादी की डेट को अपने फैंस के साथ शेयर नहीं किया हैं। परन्तु बहुत जल्द आपको इनकी शादी की न्यूज़ सुनने को मिलेगी।   

उम्मीद हैं की आपको “Bollywood Couples Get Married in 2024” की जानकारी पसंद आई होगी। ऐसी जानकारी पाने के लिए हमारी साइट को सब्सक्राइब करे ताकि हमारी हर पोस्ट का नोटिफिकेशन आप के पास पहुंच जाए।  

Whatsapp Group Join
Share your love
Preeti
Preeti

Hi! My name is Preeti . I have 1.5 year experience in Hindi content writing. I specialize in writing articles on release dates, news, technology and entertainment.

Articles: 77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *