Success Story : Richest Fashion Designer Anita Dongre: माँ से मिली प्रेरणा, और 2 सिलाई मशीन से बना दिया 1400 करोड़ का empire

Success Story : यूं तो दुनिया में सफलता की हजारों कहानियाँ मिल जाएंगी आपको। और उन्हीं में से हैं अनीता डोंगरे। अनीता डोंगरे (Anita Dongre) आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज उन्होंने खुद को एक सक्सेसफुल फैशन डिजाइनर के तौर पर साबित किया है। लेकिन कुछ सालों पहले तक उनके हालात ऐसे नहीं थे। वो एक माध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखती हैं। तो चलिए जानते हैं उनके फर्श से अर्श तक की कहानी..

2 सिलाई मशीन से शुरू किया कारोबार

अनीता की माँ एक गारमेंट स्टोर पर कपड़ा सिलने का काम करती थीं। जिसको देख कर उनके अंदर भी इसी क्षेत्र में जाने का जज्बा जाग्रत हो गया। जब उन्होंने ये बात अपने घरवालों को बताई तो जैसा अमूमन एक परिवार में होता आया है वैसा ही हुआ। उनके इस फैसले का कड़ाई से विरोध हुआ। लेकिन इतना सब होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा करने के लिए सबसे लड़ती रहीं। उनके इस हौसले को कायम रखने में उनकी माँ ने उनका पूरा साथ दिया। जिसके बाद उन्होंने 2 सिलाई मशीन के साथ काम शुरू किया और साल भर के अंदर ही वो अपने पैरों पर खड़ी हो गईं।

अनीता डोंगरे (Anita Dongre) का जनम

Whatsapp Group Join

अनीता का जन्म 1971 में मुंबई में हुआ था। इसके बाद उन्होंने 1992 में फैशन डिज़ाइनिंग में महारथ हासिल की और इसके बाद इस इंडस्ट्री में कदम रखा। इस स्टोर को बनाने में उनका साथ उनके पति और माँ दोनों ने दिया। परिवार ने भी भरपूर साथ दिया और हाउस ऑफ़ अनीता डोंगरे तैयार हो गया। यह कंपनी महिला पुरुष और बच्चों के भी कपड़े डिजाइन करती है।

ब्रांड का जनम

अनीता ने जब इस इंडस्ट्री में कदम रखा तब उन्हें इस बात से बेहद हैरानी हुई कि इस क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं की संख्या बेहद कम है। जिसके बाद उन्होंने यूनिक कपड़ों को डिजाइन करना शुरू किया, जिसमें उन्होंने भारतीय सभ्यता के कपड़ों में पश्चिमी सभ्यता को मिक्स करना शुरू कर दिया। परंतु असल कठिनाई तो अब शुरू हुई जब उन्होंने इन कपड़ों को बेचने के लिए दर-दर की ठोकरें खानी पड़ी। जिसके बाद उन्होंने अपना ब्रांड शुरू करने का फैसला किया। इसके बाद उन्होंने 1995 में अपना पहला स्टोर खोला और आज वही एक स्टोर 270 स्टोर में तब्दील हो चुका है। साथ ही उनकी कंपनी का 1400 करोड़ का टर्न ओवर हो चुका है।

महिला पुरुष दोनों के लिए कपड़े डिजाइन करता है हाउस ऑफ अनीता डोंगरे

अनीता डोंगरे महिला और पुरुषों दोनों के लिए अपने कपड़े डिजाइन करती हैं। वो दोनों के लिए ही कई तरह के कपड़े डिजाइन करती हैं। अब तो उनके बैनर तले कई एक्सपेंसिव व लग्जरी एक्सेसरीज भी शामिल हो गई हैं।

Success Story : Richest Fashion Designer Anita Dongre: माँ से मिली प्रेरणा, और 2 सिलाई मशीन से बना दिया 1400 करोड़ का empire

फिल्मी सितारे हैं उनके क्लाइंट

अनीता डोंगरे के क्लाइंट फिल्मी सितारे हैं। हालांकि नॉर्मल लोग भी उनके डिजाइन किए गए कपड़े पहनते हैं लेकिन फिल्मी सितारों को भी उनके डिजाइनर कपड़े काफी रास आते हैं। सितारों की बात करें तो कैटरीना कैफ से लेकर हॉलिवुड स्टार beyonce तक उनकी क्लाइंट लिस्ट में शामिल हैं।

Online और offline है स्टोर

हाउस ऑफ अनीता डोंगरे online और offline दोनों ही तरह से available है। दोनों में ही उनके कपड़ों में बराबर की बिक्री होती है। अनीता ने खुद को बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है और आज जिस मुकाम पर हैं वो उनकी मेहनत और लगन का ही नतीजा है। उन्होंने 300qf की जगह से अपने स्टोर की शुरुआत की और आज 270 स्टोर की मालकिन बन चुकी हैं।

मुंबई से लेकर न्यूयॉर्क तक फैले हैं स्टोर

हाउस ऑफ अनीता डोंगरे मुंबई से लेकर न्यूयॉर्क तक फैला हुआ है। उनके स्टोर्स में लगभग 2500 कर्मचारी काम करते हैं।

हाथों हाथ बिके कपड़े

1984 में अनीता ने अपने कपड़ों की पहली प्रदर्शनी लगाई जिस में उनके बनाए कपड़े लोगों को खूब पसंद आई और वो उसी समय हाथों हाथ बिक गए। जिससे उनके हुनर को confidence मिल और वो आज इस मुकाम पर पहुँच गईं।

अनीता के बनाए कपड़ों से जलवे बिखेरी Samantha

हाल ही में एक ईवेंट के दौरान Samantha akkineni ने अनीता के डिजाइन किए हुए कपड़े पहनकर जलवे बिखेरते हुए नजर आईं। उन्होंने ब्लू कलर का को-ऑर्ड सेट पहन रखा था जिसमें वो सबसे खूबसूरत महिला नजर आ रही थीं। उनके इस ड्रेस की कीमत 2 लाख 55 हजार रुपए थी।

Hurun India Rich List 2023: भारत के सबसे अमीर लोगों की सूची 2023 

Indian Whiskey Best in The World: भारत की इंद्री व्हिस्की ब्रांड ने जीता ‘व्हिस्की ऑफ द वर्ल्ड’ अवार्ड् 2023 में

Whatsapp Group Join
Share your love
Akhilesh Kumar
Akhilesh Kumar
Articles: 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *