IPS  Manoj Sharma Success Story मनोज शर्मा 12वीं में फेल होने के बाद भी मेहनत से बन गए आईपीएस, इनके जीवन पर बनी हैं 12वीं फेल फिल्म। 

IPS  Manoj Sharma Success Story: आपने बहुत से ऐसी स्टोरी सुनी होगी जो अपनी मेहनत के दम पर मुकाम हासिल किया हैं। आज हम आपके सामने एक एक ऐसे ही व्यक्ति की कहानी लेकर आए हैं जो 12वीं में फेल होने के बाद भी आज एक अच्छी पोस्ट पर हैं। आज वो एक आईपीएस हैं।  

अपनी मेहनत के दम पर ये इंसान आईपीएस बन गए। हम जिसकी बात कर रह हैं वो बिलगांव गांव के रहने वाले आईपीएस मनोज शर्मा हैं। चलिए जानते हैं “IPS  Manoj Sharma Success Story” के बारे में विस्तार से। 

कौन हैं ये आईपीएस मनोज शर्मा?

Whatsapp Group Join

आपकी जानकारी के लिए बता दे की आईपीएस मनोज शर्मा बिलगांव गांव के रहने वाले हैं। मनोज शर्मा बचपन से ही पढ़ाई में कमजोर थे। पढ़ाई में कमजोर होने के कारण नौवीं और दसवीं में थर्ड क्लास से पास हुए थे। परन्तु इनका बचपन से ही आईपीएस बनने का सपना था। मीडिया से बात करते अपने एक इंटरव्यू में इन्होने बताया की वे 12वीं में भी फेल हो गए थे। 

आईपीएस मनोज शर्मा की पत्नी हैं एक आईआरएस अधिकारी 

आपको बता दे की इनकी पत्नी एक आईआरएस अधिकारी हैं। इसकी पत्नी का नाम श्रद्धा जोशी हैं। दरसल जब ये अपनी यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आए थे तो उस समय उन्हें एक लड़की से प्यार हो गया था। 

यह भी पढ़ें:- ClearDekho Success Story: दो लड़कों ने चश्मे बेचकर बनाई करोड़ों की कंपनी, पढ़िए पूरी कहानी

सरकारी स्कूल में हुई थी पढ़ाई 

आईपीएस मनोज शर्मा ने बताय की उनके गांव बिलगांव में पढ़ाई-लिखाई के लिए सरकारी स्कूल ही होते थे। उनके अनुसार, उनके गांवों की स्थिति की अच्छी नहीं थी। वो जब नौवीं और दसवीं में कक्षा में थे तो वो थर्ड क्लास से पास हुए थे। और 12वीं में तो वो फ़ैल ही हो गए थे।  

आईपीएस मनोज शर्मा ने सपने को पूरा करने के लिए दिल्ली में बड़े लोगों का कुत्ता घुमाया

आईपीएस मनोज शर्मा बचपन से ही आईपीएस बनना चाहते थे। उनका सपना था की वो एक आईपीएस अफसर बने। इसके लिए उन्होंने बहुत मेहनत की। आईपीएस मनोज शर्मा ने अपने इस सपने के लिए दिल्ली में बड़े लोगों का कुत्ता तक घुमाया था। उनके संघर्ष ने आज उनका सपना पूरा कर ही दिया।  

12वीं में फेल होने पर लोगो ने मारे ताने 

जब मनोज शर्मा  फेल हो गए तो लोगो ने उन्हें बहुत ताने मारे। किसी ने कहा की ये करेगा? इसके बस का कुछ नहीं हैं। कौन इस निठल्ले से शादी करेगा। लोगो के तानो ने इन्हे बहुत चोट पहुंचाई। जिसके बाद से इन्होने अच्छे नंबर लाकर पास होने और आईपीएस बनने की ठान ली। मनोज शर्मा ने मुरैना आकर पढ़ाई शुरू की और 12वीं की परीक्षा पास की। इन्होने खूब मन लगाकर पढ़ाई की। और आईपीएस बनकर सबका मुँह बंद कर दिया। 

IPS  Manoj Sharma Success Story: तैयारी करने के लिए दिल्ली पहुंच गए

मनोज शर्मा की परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। और ये फिर भी यूपीएससी की तैयारी करने दिल्ली आ गए। अपना चर्च निकालने के लिए मनोज शर्मा ने दिल्ली में रहने वाले बड़े लोगों का कुत्ता घुमाया और उससे जो पैसे मिलते थे उससे ये अपना खर्चा निकालते थे। 

यह भी पढ़ें:- Tilak Mehta Success Story: स्कूल जाने की उम्र में शुरू किया बिजनेस, आज है ₹100 करोड़ की कंपनी के मालिक

अपने सपने को पूरा करने के लिए इन्होने रेस्टोरेंट में नौकरी तक की। उसके साथ ही उन्हें प्यार हो गया। इनके प्यार ने इन्हे बहुत हौसला दिया। उस हौसले की बदौलत ये 2005 में आईपीएस (IPS  Manoj Sharma Success Story) बन गए। जिसके बाद उन्हें मनोज शर्मा को महाराष्ट्र कैडर भी मिला। 

आईपीएस बनने के बाद गांव के लोगों ने सम्मान में उठाया गोद 

जो लोग मनोज शर्मा को 12वीं में फेल होने के बाद ताना मरते थे अब वो ही उन्हें गोद में उठाकर घुमाते हैं। जब  आईपीएस बनाने के बाद  मनोज शर्मा अपने गांव गए तो गांव के लोग उन्हें सम्मान में गोद में उठा लेते हैं। आज  मनोज शर्मा अपने गांव के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। ये लोगो को मोटिवेट करते हैं की अगर आप मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी।  

आईपीएस मनोज शर्मा पर बन चुकी हैं 12वीं फेल फिल्म

आपकी जानकारी के लिए बता दे की अब आईपीएस मनोज शर्मा के जीवन पर एक मूवी भी बन चुकी हैं।  जिसका नाम 12वीं फेल हैं। इस फिल्म को 27 अक्टूबर 2023 को रिलीज़ किया गया था। आप इस मूवी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। विक्रांत मैसी ने इस मूवी में आईपीएस मनोज शर्मा का किरदार निभाते हैं। इस सीरीज को लोगो से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा हैं।  

आज की इस पोस्ट में हमने आपको “IPS Manoj Sharma Success Story”  के बारे में जानकारी दी हैं।  आशा करते हैं की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।  

Whatsapp Group Join
Share your love
Preeti
Preeti

Hi! My name is Preeti . I have 1.5 year experience in Hindi content writing. I specialize in writing articles on release dates, news, technology and entertainment.

Articles: 77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *