Omega-3 Rich Foods for Vegetarian: वेजिटेरियन्स के लिए ओमेगा-3 का बढ़िया सोर्स हैं ये फूड, आज ही करें डाइट में शामिल

Omega-3 Rich Foods स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का पूरा होना बेहद जरूरी है। विटामिन्स, मिनरल्स समेत कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो हमें सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं।ऐसे ही ओमेगा-3 फैटी एसिड एक ऐसा पोषक तत्व है जो मुख्य रूप से फैट युक्त मछली में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इन फ़ूड से इसकी पूर्ति कर सकते हैं।

Omega-3 Rich Foods स्वस्थ रहने के लिए शरीर में सभी पोषक तत्वों का पूरा होना बेहद जरूरी है। विटामिन्स, मिनरल्स समेत कई ऐसे पोषक तत्व हैं जो हमें सेहतमंद बनाने में मदद करते हैं।ऐसे ही ओमेगा-3 फैटी एसिड एक ऐसा पोषक तत्व है जो मुख्य रूप से फैट युक्त मछली में पाया जाता है। ऐसे में अगर आप वेजिटेरियन हैं तो इन फ़ूड से इसकी पूर्ति कर सकते हैं।

Whatsapp Group Join

ओमेगा-3 फैटी एसिड हमारी शरीर के लिए एक जरूरी फैट हैं, जो हमारी सेहत को कई सार फायदे पहुंचाता है। डॉक्टर्स की माने तो यह सूजन को कम कर सकता है, ब्लड ट्राइग्लिसराइड्स को कम कर करने में भी मददगार है। ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे आम और बढ़िया सोर्स मछली का तेल और फैट युक्त मछली जैसे सैल्मन, ट्राउट और ट्यूना हैं।

Omega-3 Rich Foods

ऐसे में वेजीटेरियन या ऐसे लोग जिन्हें मछली पसंद नहीं, उनके लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड की जरूरतों को पूरा करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आज इस लेख में आपको बताएंगे ओमेगा-3 फैटी एसिड के कुछ ऐसे स्त्रोतों के बारे में, जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर इसकी कमी को पूरा कर सकते हैं।

चिया बीज

चिया बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए सबसे अच्छे प्लांट बेस्ड सोर्स में से एक है। इस में फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में होता है। आप चिया सीड्स को दही, अनाज, सलाद पर छिड़क कर भी खा सकते हैं या स्मूदी में मिला कर सकते हैं। चिया सीड्स को पानी में दस मिनट पहले भिगो कर खाना चाइए | 

अलसी के बीज

अलसी के बीज दूसरा सबसे बड़ा ओमेगा-3 फैटी एसिड का बढ़िया सोर्स है। इनमें फाइबर और लिगनेन की भी उच्च मात्रा होती है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट और हार्मोन-संतुलन करने का गुण होता है। पिसे हुए अलसी के बीजों को स्मूदी, दलिया, रोटी और बेक किए गए सामान में मिला कर भी खाया जा सकता है | 

अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक स्वादिष्ट और बेहतरीन सोर्स है। वे एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर और हेल्दी फैट से भी भरपूर होता है। आप इसे नाश्ते में मुट्ठी भर अखरोट खा सकते हैं। इसके अलावा इसे सलाद या अपने पसंदीदा बेक किए गए फूड आइटम में भी डालकर खाया जा सकता है।

हेम्प सीड्स

हेम्प सीड्स,  ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनका स्वाद अखरोट जैसा ही होता है और इन्हें दही,स्मूदी,  सलाद में मिलकर खाया जा सकता है। इसके अलावा आप इसे विभिन्न व्यंजनों में टॉपिंग के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।

अल्गल ऑयल

अल्गल ऑयल ,जिसे शैवाल तेल भी कहा जाता है, शैवाल यानी एल्गी (Algae) से प्राप्त होता है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड, विशेष रूप से डीएचए Docosahexaenoic Acid(DHA)  का एक बेहतरीन शाकाहारी स्रोत है। यह सप्लीमेंट के रूप में उपलब्ध हो जाता है। ऐसे लोग जो अन्य सोर्सेस से ओमेगा-3 की पूर्ति नहीं कर पा रहे हैं, वे इसकी मदद से पूरी हो जाती है।

Whatsapp Group Join
Share your love
Neha Aggarwwal
Neha Aggarwwal
Articles: 71

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *