Benefits of Fig Water: अंजीर का पानी कर सकता हैं ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक, डायबिटीज, और वजन बढ़ने की बीमारी को दूर।   

Benefits of Fig Water: क्या आप जानते हैं कि अंजीर खाने के क्या क्या फायदे हैं? अंजीर हमारे डाइजेशन सिस्टम को मजबूत बनता हैं। इतना ही नहीं ये हमारी हड्डियों को भी मजबूत बनाता हैं। अगर आपके घर में किसी को भी बीपी हाई या लौ की समस्या हैं तो उसे अंजीर का पानी जरूर पिलाए। क्योंकि ये बीपी की समस्या का रामबाण हैं।

आयुर्वेदाचार्य डॉ. सिद्धार्थ सिंह के अनुसार, एंटी आक्सीडेंट गुणों की भरपूर मात्रा अंजीर के पानी के अंदर होती हैं। उनका कहना है कि हमे हर रोज सुबह अंजीर का पानी पीना चाहिए वो भी खाली पेट। क्योंकि ये हमारे इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। आज की इस पोस्ट में हम आपको “Benefits of Fig Water” के बारे में जानकारी देने वाले हैं। साथ ही आप इस पानी को कैसे बना सकते हैं? इसकी भी जानकारी देने वाले हैं।  

जाने क्या हैं अंजीर पानी पीने के फायदे: Benefits of Fig Water

Whatsapp Group Join

आपको बता दे कि अंजीर में पोटैशियम की मात्रा होती हैं। जो ब्लड शुगर लेवल नॉर्मल करने में सहायक हैं। अंजीर पानी के अंदर कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे तत्व होते हैं। ये तत्व हमारी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक हैं। ये अर्थराइटिस की बीमारी के इलाज में भी सहायक हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं अंजीर पानी पीने से हमे क्या क्या लाभ हो सकता हैं।  

 ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायक 

आप तो जानते ही हैं की जिस व्यक्ति को हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी लग जाती हैं तो कई और नई बीमारियां उसके साथ पैदा होनी शुरू हो जाती हैं। परन्तु इस बीमारी पर आप कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आपको  अंजीर के पानी पीना होगा। क्योकि इसके अंदर पोटैशियम होता हैं जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता हैं।

बढ़ते वजन को कम करने में सहायक 

जिन लोगों का वेट बढ़ता ही जा रहा हैं और वो वेट लॉस करना कहते हैं तो वो लोग भी अपनी डाइट में अंजीर का पानी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सुबह खाली पेट इस पानी को पीना होगा। ये पानी आपके वजन को कम करने में मदद (Benefits of Fig Water in weight loss) करता हैं। 

यह भी पढ़ें:- 5 Foods for Vaginal Health: आपकी वजाइनल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं ये फूड्स, आज ही करें डाइट में शामिल

इसके पीने से हमारा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता हैं, जो वजन कम होने में मदद करता हैं। अंजीर में फाइबर, और एंटीऑक्सिडेंट्स की भरपूर मात्रा होती हैं। जिससे हमारा पेट भरा भरा रहता हैं। ये हमे भूख कम लगने देता हैं। इतना ही नहीं ये हमारे  शरीर को डिटॉक्स करने में भी सहायक हैं। 

आपकी जानकरी के लिए बता दे की अंजीर के अंदर कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती हैं। ये हमारा वजन तो घटता ही हैं साथ में हमारे पेट को भी साफ रहता हैं। कब्ज की समस्या से परेशान लोग भी इस पानी को पी सकते हैं। चलिए जानते हैं की आप इस अंजीर के पानी को कैसे बना सकते हैं? 

हार्ट अटैक की बीमारी से रहेंगे दूर 

अगर आप हार्ट अटैक जैसी बीमारी से दूर रहना चाहते हैं तो इसके लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीना चाहिए। इसके अंदर फाइबर और पोटैशियम जैसे तत्व हैं जो हमारे शरीर के टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकालने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

अंजीर के पानी का उपयोग हम अपनी स्किन को चमकदार बनाने के लिए भी कर सकते हैं। अंजीर के अंदर  विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी मौजूद होता है जो हमारी त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाता है। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, अंजीर में मौजूद प्रॉपर्टीज हमारी त्वचा को फ्री रेडिकल्स के दुष्प्रभाव से बचाता है। अगर आप सवस्थ और ग्लोइंग स्किन चाहते हैं तो भी आप अंजीर पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।  

डायबिटीज के मरीजों को जरूर पीना चाहिए अंजीर का पानी 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि डाइटिशियन ने भी बताया हैं कि ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता अंजीर के पानी में पाई गई है। इसलिए बेफिक्र होकर डायबिटीज के मरीज अंजीर पानी को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अंदर सॉल्यूबल फाइबर होता हैं जो चीनी के अवशोषण को कम करता हैं। जिस वजय से ब्लड शुगर लेवल के अचानक से बढ़ने की समस्य में हमे मदद मिलती हैं।  

अंजीर का पानी बनाने का सही तरीका

सबसे पहले आपको 4 से 5 अंजीर लेने हैं। इसके साथ 1 गिलास पानी और 1 चम्मच शहद लेना हैं। ये तो हो गई सामग्री। अब इस पानी को बनाना कैसे हैं हम आपको इसके बारे में बताएंगे। 

  • अंजीर पानी बनाने के लिए आपको सबसे पहले अंजीर को साफ पानी में धोना हैं। 
  • उसके बाद आपको इसके छोटे छोटे टुकड़े करने हैं। 
  • अब एक गिलास पानी में अंजीर के टुकड़े डालने हैं और इसे रात भर भिगोकर रखना हैं।
  • पानी में भिगो कर रखने पर अंजीर नरम हो जाती हैं। 
  • अब आप चाहे तो इस पानी को अच्छे से मिलाकर ऐसे ही पी सकते हैं। या फिर अंजीर के टुकड़ों को पीस इसमें शहद मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं।
  • अब आपको इस पेस्ट को आप पानी में अच्छे से मिलाकर पी सकते हैं।   

यह भी पढ़ें:- ठंड में क्यों बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा, जानिए इससे बचने का सही तरीका

अंजीर का पानी हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। परन्तु कहा जाता हैं की ये गरम होता हैं इसलिए इसे सर्दी के मौसम में पीना चाहिए। अगर आप अंजीर का पानी अपनी डाइट में शामिल करना चाहते हैं तो एक बार अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर ले। आशा करते हैं कि आपको “Benefits of Fig Water” के ये जानकारी पसंद आई होगी।   

Whatsapp Group Join
Share your love
Preeti
Preeti

Hi! My name is Preeti . I have 1.5 year experience in Hindi content writing. I specialize in writing articles on release dates, news, technology and entertainment.

Articles: 77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *