Kacha Badam Girl: 8 करोड़ की मालकिन कच्चा बादाम गर्ल ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, लोगो ने किया जमकर ट्रोल 

अंजलि अरोड़ा जो “Kacha Badam Girl” के नाम से मशहूर है। वो एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। 24 साल की अजलि अरोड़ा की किस्मत इन दिनों बुलंदियों को छू रही है। अजलि अरोड़ा ने मुंबई में अपना खुद का घर खरीद लिया है और अब वो मुंबई में शिफ्ट हो जाएंगी। 

उनकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण। लोग अक्सर उनके बारे में जानने के उत्सुक रहते हैं। आज इस पोस्ट में हम आपको “Kacha Badam Girl” अंजलि अरोड़ा की कुल संपत्ति, उनके मासिक वेतन और अन्य मूल्यवान संपत्तियों के बारे में बताएंगे। 

कौन हैं अंजलि अरोड़ा?

Whatsapp Group Join

ये एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं। अंजलि अरोड़ा को Kacha Badam Girl के नाम से भी जाना जाता है।  उनका जन्म 3 नवंबर 1999 में दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। अंजलि के पिता का नाम अश्विनी अरोड़ा है। और माता का नाम  बबीता अरोड़ा है। इनके भाई का नाम वंश अरोड़ा है। उन्होंने एक पालतू कुत्ता भी पाला है जो अक्सर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों में नजर आता है।

अंजलि अरोड़ा की शिक्षा 

अंजलि अरोड़ा ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के पब्लिक स्कूल से पूरी की है और अपनी आगे की पढ़ाई  पूरी करने के बाद उन्होंने अभिनय और मॉडलिंग में रुचि दिखाई।

जाने कैसे की करियर की शुरुआत 

अंजलि अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत टिकटॉक से की। वह एक अभिनेत्री और मॉडल बनना चाहती थी। अंजलि ने टिकटॉक पर वीडियो बनाना स्टार्ट कियाऔर वॉयरल हो गयी। भारत में टिकटॉक बंद होने के बाद  उन्होंने इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने वीडियो वायरल किए। 

अंजलि का “कच्चा बादाम” गाने पर डांस वीडियो वायरल हो गया और उसके बाद वह मशहूर हो गईं। इस वीडियो पर उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 10 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए है।

साल 2021 में अंजलि ने कई पंजाबी और हरियाणवी संगीत वीडियो बनाये। जैसे टेम्परेरी प्यार, आशिक पुराना, पौने 12 आदि। टेम्परेरी प्यार का वीडियो उनका बहुत ही हिट हुआ। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अंजलि 2022 में वह एक रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में भी नजर आईं।

कच्चा बादाम गर्ल ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर

आपकी जानकारी के लिए बता दे की हाल ही में Kacha Badam Girl का सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट हुआ है। जो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंजलि ने अपने परिवार के साथ गृह प्रवेश की पूजा की है।

वीडियो में एक्ट्रेस अपने म्म्मी पापा के साथ पूजा करती हुईं नजर आ रही हैं। इस वीडियो में अंजलि अरोड़ा पिंक कलर का सिंपल सलवार सूट पहन रही है। जिसमे बहुत अच्छी लग रही है। 

यह भी पढ़ें:- Amitabh Bachchan KBC 15: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 15 के लास्ट एपिसोड में दी इमोशनल स्पीच, कहा नहीं सजेगा अब ये मंच दोबारा।

“Kacha Badam Girl” अंजलि अरोड़ा हुईं ट्रोल 

अंजलि अरोड़ा का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ है उस वीडियो में अंजलि का आलीशान घर देखने को मिल रहा है। ऐसे में जब सोशल मीडिया यूजर्स की नजर जब Kacha Badam Girl अंजली अरोड़ा के घर पर पड़ी तो उन्हें जमकर ट्रोल करना शूरू कर दिया। अब इस वीडियो पर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं।  


लोगों ने अंजलि के इस नए घर को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं लोगों का कहना है कि अंजलि अरोड़ा के पास इतना पैसा कहा से आ रहा है। यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ‘ये कौन सा जॉब करती है, जो इतना महंगा घर खरीद लिया। तो किसी अन्य यूजर ने कहा कि वैसे ये कमाती कहां से है। ऐसे में अब अंजलि अरोड़ को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 

अंजलि अरोड़ा की नेट वर्थ

अंजलि अरोड़ा की नेट वर्थ के बारे में बात करे तो उनकी कुल संपत्ति $ 1 मिलियन है। जो लगभग 8 करोड़ रूपये है। अंजलि की कुल आय उनके यूट्यूब ब्रांड और संगीत वीडियो जैसे सभी आय स्रोतों से प्राप्त होती है।  इस नेट वर्थ के साथ अंजलि को भारत में आर्थिक रूप से सफल सोशल मीडिया प्रभावितों में से एक माना जाता है।

अंजलि अरोड़ा की इनकम एंड सैलरी 

अंजलि की आय उनको विभिन्न स्रोतों से प्राप्त होती है। अंजलि का मासिक वेतन 5 लाख रूपये है।  उनका अधिकांश वेतन गूगल ऐडसेंस और उनके द्वारा प्रदर्शित संगीत वीडियो से प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें:- Prabhas Next Film: अपने नए पोस्टर के साथ प्रभास ने किया सबको अपनी और आकर्षित, जाने आने वाली फिल्मो के बारे में। 

सूत्रों से पता चलता है की अंजलि इंस्टाग्राम पोस्ट से 5.5 लाख रुपये की कमाई करती है। प्रत्येक कहानी के लिए 2.5 लाख लेती है। और इंस्टाग्राम की हर वीडियो पर 12 लाख रूपये कमाती है। इसके साथ ही अपने यूट्यूब चैनल से हर ये हर महीने 1.5 लाख रूपये तक की कमाई करती हैं। अंजलि अरोड़ा का सालाना वेतन 80 लाख रूपये है। जिसमें उनकी आय के सभी स्रोत शामिल हैं।

आशा करते है की आपको  “Kacha Badam Girl” के बारे में दी गई जानकारी पसंद आई होगी। इतनी कम उम्र में अंजलि अरोड़ा ने इतना अच्छा नाम और पैसा कमाया है। 

Whatsapp Group Join
Share your love
Preeti
Preeti

Hi! My name is Preeti . I have 1.5 year experience in Hindi content writing. I specialize in writing articles on release dates, news, technology and entertainment.

Articles: 77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *