Nestle India Stock Price: नेस्ले इंडिया के शेयरों में 4.6% की उछाल, स्टॉक स्प्लिट का ऐलान का कारण।
![Nestle India Stock Price: नेस्ले इंडिया के शेयरों में 4.6% की उछाल, स्टॉक स्प्लिट का ऐलान का कारण। nestle india stock price](https://i0.wp.com/inbuzz.in/wp-content/uploads/2023/12/Nestle-India-Stock-Price.jpg?fit=1200%2C675&ssl=1)
Nestle India Stock Price: कल 19 दिसंबर 2023 को एफएमसीजी सेक्टर की प्रमुख कंपनी नेस्ले इंडिया के शेयरों में बढ़ोतरी की गई। सूत्रों के अनुसार, नेस्ले इंडिया कम्पनी ने अपने शेयरों के टुकड़े करने के लिए बीते सोमवार को रिकॉर्ड तिथि की घोषणा की थी। और इस घोषणा का पॉजिटिव असर भी कम्पनी के शेयर पर पड़ रहा हैं।
आज की इस पोस्ट में हम आपको “Nestle India Stock Price” के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इसके साथ ही हम आपको बताएंगे की कम्पनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए कौन सी रिकॉर्ड डेट फिक्स की हैं? चलिए जानते हैं Nestle India के Stock Price के बारे में विस्तार से।
जाने क्या हैं Nestle India Stock Price?
Whatsapp Group | Join |
रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, कम्पनी के शेयरों में 4.6% की बढ़ोतरी हुई। आपको बता दे की नेस्ले इंडिया का शेयर स्टॉक 4.6% या 1133.80 रुपये की तेजी के साथ 25,490 रु पर बंद हुआ हैं। यह कंपनी का ऑल-टाइम हाई है। दरसल शेयर की शुरुआत 24,560 रु पर हुई थी और यह कारोबार के दौरान 25,699 रु तक पहुंच गया।
तारीख | घटना | Nestle India Stock Price पर प्रभाव |
19 दिसंबर, 2023 | नेस्ले इंडिया के शेयर की कीमत में वृद्धि | 4.6% की वृद्धि, INR 25,490 पर बंद हुआ |
5 जनवरी, 2024 | स्टॉक स्प्लिट घोषणा के लिए रिकॉर्ड तिथि | स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड तिथि तय: 5 जनवरी, 2024 |
19 अक्टूबर, 2023 | स्टॉक स्प्लिट के लिए बोर्ड की मंजूरी | 1:10 स्टॉक स्प्लिट अनुपात के लिए मंजूरी प्रदान की गई |
नेस्ले ने स्टॉक स्प्लिट के लिए कौन सी रिकॉर्ड डेट की हैं फिक्स
आपकी जानकारी के लिए बता दे की नेस्ले कम्पनी ने अपने स्टॉक स्प्लिट के लिए 5 जनवरी 2024 की रिकॉर्ड डेट सुनिश्चित की हैं। कंपनी के बोर्ड ने कुछ महीने पहले यानि 19 अक्टूबर को 1:10 के रेशियो में स्टॉक स्प्लिट को मंजूरी दे दी थी। जिसके अनुसार, अब निवेशकों द्वारा रखे गए प्रत्येक शेयर को 10 शेयरों में विभाजित कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:- कैसे विनीता सिंह बनीं 550 करोड़ की कंपनी की मालकिन?
नेस्ले ने दो दशकों में पहली बार कर रही हैं शेयरों के टुकड़े
नेस्ले कम्पनी ने पहली बार दो दशकों में शेयरों के टुकड़े करने की घोषणा की हैं। आपको बता दे की नेस्ले इंडिया कम्पनी एक एस.ए. की भारतीय यूनिट है जो दूध प्रोडक्ट्स के साथ साथ फ़ूड प्रोडक्ट्स को भी बनती हैं। ये कम्पनी सूप, मैगी, न्यूड, सॉस जैसी आदि चीजे बनाने के लिए जानी जाती हैं।
Nestle India Stock Split से फायदा या नुकसान
आपकी जानकारी बता दे की जब भी किसी कंपनी के शेयर का रेट में बढ़ोतरी होती हैं तो कंपनियां उनके रेट कम करने के लिए अकसर स्टॉक स्प्लिट करती रहती हैं। इस तरह स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों को कोई भी फायदा या नुकसान नहीं होता हैं।
इसका कारण हैं की जिस अनुपात में शेयरों के टुकड़े किए जाते हैं, उसी अनुपात में ही शेयर की मार्केट वैल्यू भी बंट जाती है। तो ये कहना थोड़ा मुश्किल होगा की Nestle India Stock Split से फायदा होगा या नुक्सान।
निष्कर्ष
नेस्ले इंडिया के शेयरों में 19 दिसंबर 2023 को 4.6% की उछाल आई। इसका मुख्य कारण कंपनी द्वारा की गई स्टॉक स्प्लिट की घोषणा है। स्टॉक स्प्लिट के बाद, हर एक शेयर को 10 शेयरों में विभाजित किया जाएगा। इसका मतलब है कि निवेशकों के पास मौजूद प्रत्येक शेयर की कीमत कम हो जाएगी, लेकिन उनकी कुल हिस्सेदारी समान रहेगी।
स्टॉक स्प्लिट से निवेशकों को कोई प्रत्यक्ष लाभ या हानि नहीं होती है। इसका कारण यह है कि स्टॉक की कुल कीमत और मार्केट वैल्यू समान रहती है, भले ही शेयरों को अलग अलग किया जाए। आज की इस पोस्ट में हमने आपको “Nestle India Stock Price” के बारे में लगभग सारी जानकारी दे दी हैं। आशा करते हैं की आपको ये जानकारी पसंद आई होगी।
Whatsapp Group | Join |