Sandeep Maheshwari Biography: जाने क्या हैं महेश्वरी की अब तक की कमाई, संदीप महेश्वरी की पूरी जानकारी, जाने यहाँ। 

Sandeep Maheshwari Biography: संदीप महेश्वरी एक मोटिवेशन स्पीकर और आज की जानी मानी हस्ती है। अगर भारत के उद्यमियों में तेजी से उभरने वाले नामों की बात की जाए तो उनमे एक नाम संदीप महेश्वरी का भी है। संदीप महेश्वरी ने ये सफलता बहुत कम समय में हासिल की है। महेश्वरी इमेज बाजार कम्पनी के संस्थापक के साथ साथ चीफ एक्सक्यूटिव ऑफिसर भी है। आपको बता दे की इमेज बाजार, भारतीय वस्तुओं और व्यक्तियों का चित्र सहेजने वाली सबसे बड़ी ऑनलाईन वेब साइट है। 

आज की इस पोस्ट में हम आपको “Sandeep Maheshwari  biography” के बारे में जानकारी देने वाले हैं।  इसके साथ ही हम आपको इनकी पत्नी, फॅमिली और अन्य जानकारी भी देंगे। चलिए ज्यादा समय न गवाते हुए बात करते हैं मोटिवेशन स्पीकर संदीप महेश्वरी के बारे में।  

जाने संदीप महेश्वरी के जन्म और आरम्भिक जीवन के बारे में: Sandeep Maheshwari Biography

Whatsapp Group Join

सन्दीप महेश्वरी का जन्म 28 सितम्बर 1980 में भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। इसके पिता का नाम किशोर माहेश्वरी,माता का नाम  शकुंतला रानी माहेश्वरी हैं। इनके पिता का एल्युमीनियम का कारोबार था। ये कारोबार लगभग दस साल चलने के बाद ठप्प हो गया था। महेश्वरी ने मां के साथ मिलकर मल्टी लेवल मार्केटिंग कंपनी को ज्वाइन किया। जिसमें घर में ही चीजों को बनाना और बेचना होता था। यह काम भी ज्यादा दिन नहीं चल पाया।  

पिता का कारोबार ठप जाने के कारण संदीप का पूरा परिवार आर्थिक संकट में पड गया। अंत उन्होंने परिवार चलाने के लिए पीसीओ का काम आरंभ किया। क्योंकि उस समय मोबाइल फ़ोन कम होते थे, तो ये काम कुछ दिनों के लिए अच्छा चला। आपको बता दे की ये काम उनकी मां संभालती थी। 

संदीप माहेश्वरी की शिक्षा 

संदीप की परिवारिक और आर्थिक स्थिति में गड़बड़ी होने के कारण आरम्भिक शिक्षा कुछ अच्छी नहीं हुई थी। उन्हे बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी। दिल्ली के करोड़ीमल कॉलेज में से कॉमर्स की पढ़ाई की। आपको बता दे कि 2000 में उन्होंने फोटोग्राफी करना आरंभ किया था। Sandeep Maheshwari Biography के बाद अब बात करते हैं उनकी पत्नी के बारे में।

यह भी पढ़ें: 9 बल्लेबाज़ जिन्होंने लगातार तीन बार ODI में सेंचुरी मारी | Legendary Batsman scored 3 times back to back 100 in ODI

संदीप माहेश्वरी की पत्नी 

रुचि माहेश्वरी, संदीप माहेश्वरी की पत्नी है। उनकी पत्नी ने एक वीडियो में आई थी और उस वीडियो में उन्होंने बतया कि उनकी लव मैरिज हुई थी। उससे पहले ये दोनों क्लास टाइम से फ़्रेंड्स थे। अब इनके दो बच्चें एक लड़का और एक लड़की है।

संदीप माहेश्वरी की फोटोग्राफी

शुरू शुरू में महेश्वरी ने मॉडलिंग की परन्तु बाद में उन्होंने ये काम छोड़ दिया और कुछ जानकारी हासिल कर 15 दिन के फोटोग्राफी के प्रशिक्षण कोर्स में दाखिला ले लिया। उन्होंने देखा कि देश में लाखों लोग फोटोग्राफरी  के लिए धक्का खा रहे हैं। 

उन्होंने सोचा कि क्यों न कुछ हटके किया जाए। तो उन्होंने एक अखबार में फ्री पोर्ट फोलियो का विज्ञापन दिया जिसे पढ़कर कई लोग आए। इसके बाद तो माहेश्वरी ने 2 घंटे में 100 मॉडल्स के 10000 फोटो खींच कर लिम्का बुक्स में अपना नाम दर्ज कर लिया।  इसके बाद से उनके पास काम आने लगा।  

करीब 2006 में संदीप ने ऑनलाइन इमेज बाजार शेयरिंग साईट की स्थापन की। ये देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन फोटोग्राफी की कम्पनी है। सूत्रों के अनुसार, अभी उनके पास 45 देशों से लगभग 7000 से ज्यादा क्लाईंट है। अब संदीप भी शेयरिंग पर सेमिनार देते हैं और लाखों युवाओं को मोटीवेट करते हैं। इसके साथ ही महेश्वरी ने यूट्यूब चैनल की शुरुआत की।  आज के समय में उनके यूट्यूब चैनल पर मिलियन्स में फोल्लोवेर्स हैं।  

जाने क्या हैं महेश्वरी की नेटवर्थ 

इनकी कुल नेटवर्थ करीब 33 करोड़ रुपये हैं। इनकी सबसे ज्यादा कमाई इमेज बाजार से होती हैं। आपको बता दे कि इस साइट ने 100 करोड़ के वैल्यूएशन को पार कर लिया हैं। इनकी महीने की कमाई 30 से 50 लाख रुपये हैं।  

संदीप माहेश्वरी को मिले पुरस्कार 

  • महेश्वरी को क्रिएटिव एंतोप्रेन्टोरिय़र ऑफ द ईयर 2013 का पुरस्कार मिला था जो साल 2014 में “Entrepreneur India Summit” के द्वारा दिया गया था।  
  • शीर्ष उद्यमी का पुरस्कार ईटी नाउ चैनल, और इसके साथ कई चैनलों ने दिया हैं।  
  • “Business World” पत्रिका की तरफ से शीर्ष उद्ममी का परुष्कार मिला।  
  • इनको स्टार यूथ एचिहिवर के रूप में ग्लोबल मार्केटिंग फोरम के द्वारा चुना गया। 
  • इतना ही नहीं ब्रिटिश हाई कमीशन ने इन्हे युवा उद्यमी का पुरस्कार देकर सम्मानित किया था।  

यह भी पढ़ें:- Salman Khan vs Cristiano Ronaldo: क्या क्रिस्टियानो ने सलमान को किया इगनोर

संदीप माहेश्वरी की बुक्स 

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि संदीप महेशवरी ने अ स्माल बुक टू रिमांइड यू समथिंग बिग” नाम की एक पुस्तक भी लिखी हैं। इसके साथ इन्होने और भी पुसकते लिखी हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई हैं। जैसे :- 

  • श्रीमद्भागवत गीता
  • साइकोलॉजी ऑफ ऑप्टिकल एक्सपीरियंस
  • अष्टावक्र गीता
  • अवधूत गीता
  • रामचरितमानस
  • द सुप्रीम योगा पावर

आशा करते हैं कि आपको “Sandeep Maheshwari Biography” की ये जानकारी पसंद आई होगी। आज के समय में संदीप महेश्वरी बहुत से लोगो के आदर्श बन चुके है।  

Whatsapp Group Join
Share your love
Preeti
Preeti

Hi! My name is Preeti . I have 1.5 year experience in Hindi content writing. I specialize in writing articles on release dates, news, technology and entertainment.

Articles: 77

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *