Super Foods For Fertility: अगर आप भी जल्द बनना चाहते हैं पेरेंट्स, तो फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

Foods For Fertility हमारी लगातार बदलती जीवनशैली और बिजी लाइफस्टाइल का हमारी सेहत पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। लोग कई तरह की बिमारियों और समस्याओं का शिकार होते जा रहे हैं। इन्ही में से इनफर्टिलिटी एक ऐसी समस्या है जिससे आज कल कई सारे कपल्स परेशान हैं। इनफर्टिलिटी संबंधी इन समस्या का मुख्य कारन हमारी बदलती और खराब जीवनशैली है। अगर आपकी भी ऐसी कोई समस्या है तो इन फूड्स की मदद से आप अपनी फर्टिलिटी को बढ़ा सकते हैं।

Foods For Fertility: इनफर्टिलिटी, जिसे नपुंसकता या बांझपन के नाम से भी जाना जाता है, यह एक ऐसी समस्या है जो इन दिनों कई कपल्स के लिए बहुत बड़ा परेशानी की वजह बनी हुई है। पिछले कुछ समय से जीवनशैली में बदलाव और अनहेल्दी खाना, गलत आदतों की वजह से लोगों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनफर्टिलिटी इन्ही में से एक ऐसी समस्या है, जिससे आजकल सिर्फ पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी परेशान हैं।

प्रजनन संबंधी इन समस्याओं की मुख्य वजह हमारी खराब जीवनशैली के साथ साथ अनहेल्दी खाना है। अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में सही बदलाव करके  हम इस समस्या से राहत पा सकते हैं। अगर आप भी ऐसी किसी समस्याओं से परेशान हैं, तो आज हम आपको बताएंगे ऐसे 5 सुपरफूड्स जो दोनों पुरुषों और महिलाओं में फर्टिलिटी बढ़ाने में सहायक है ।

हरी पत्तेदार सब्जियां
Whatsapp Group Join

हरी पत्तेदार सब्जियां जो विटामिन सी, B12 और फोलिक एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर है। यह दोनों ही ओव्यूलेशन प्रोसेस में बहुत मदद करती हैं। ताज़ा हरी पत्तेदार सब्जियों खाने से गर्भपात यानी मिस्कैरिज का खतरा भी कम होता है। इतना ही नहीं पुरुषों के लिए भी हरी पत्तेदार सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं, यह अच्छी क्वालिटी स्पर्म बनाने में मदद करती हैं।

नट्स और ड्राई फ्रूट्स

नट्स और ड्राई फ्रूट्स में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। सिर्फ एक मुट्ठी भर नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाने से आप शरीर में प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति कर सकते हैं। अखरोट प्रजनन क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है और अंडों में क्रोमोसोमल डैमेज को भी कम करता है, क्योंकि इसमें बहुत भारी मात्रा में सेलेनियम नमक पोषक तत्व पाया जाता है।

यह भी पढ़े: Vitamin B12 deficiency : कहीं आपके शरीर में तो नहीं है Vitamin B12 (विटामिन B12)की कमी ?

क्विनोआ

फाइबर और कई पोषक तत्व से भरपूर, क्विनोआ एक प्लांट-बेस्ड प्रोटीन है जो कंसीव करने की संभावनाओं में मदद करता है। यह न सिर्फ पीरियड साइकिल को नियंत्रित करता है, बल्कि ब्लड शुगर के लेवल को भी स्थिर करता है।

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज जिंक से भरपूर है, जो टेस्टोस्ट्रोम यानि वीर्य के लेवल को बढ़ाने और मैच्योर सेल्स का प्रोडक्शन करने में मदद करता है। ये बीज सभी रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में ब्लड फ्लो को भी रेगुलेट कर कंसीव करने की संभावनाओं में मदद करते हैं | 

केले

केला विटामिन B6, विटामिन C और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व से भरपूर है। ये सभी पोषक तत्व ओव्यूलेशन प्रोसेस, अंडे और शुक्राणु की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं। ऐसे में अगर आप कंसीव करने की कोशिश कर रहे हैं, तो केले को डाइट में जरूर शामिल करें।

Whatsapp Group Join
Share your love
Neha Aggarwwal
Neha Aggarwwal
Articles: 71

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *